इंसानियत शर्मसारः कुंवारी मां ने नाली में फेंक दिया 5 महीने का भ्रूण, फैली सनसनी

punjabkesari.in Thursday, Dec 01, 2022 - 02:00 PM (IST)

खन्नाः यहां की रेलवे रोड पर नाली से करीब 5 महीने का भ्रूण बरामद हुआ है, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। जानकारी के अनुसार लोगों ने बताया कि भ्रूण नाले में फैंका हुआ था। जब उन्होंने इसे देखा तो नाली में से बाहर निकाला और पुलिस को सूचित किया।

भ्रूण लड़के का बताया जा रहा है। वहीं मौके पर पहुंचे एस.एच.ओ. संदीप कुमार ने कहा कि उनकी तरफ से भ्रूण कब्जे में ले लिया गया है और सरकारी अस्पताल में भ्रूण का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। शुरुआती जांच से ऐसा लगता है कि किसी कुंवारी मां ने ऐसा किया है। फिर भी पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।  पुलिस का कहना है कि मामले संबंधित बनती कार्रवाई की जाएगी। 

Content Writer

Vatika