फिर शर्मसार हुई इंसानियत, मां की करतूत देख हैरान रह गए लोग (देखें तस्वीरें)

punjabkesari.in Tuesday, Apr 17, 2018 - 03:04 PM (IST)

खडूर साहिब (कुलार): विधानसभा हलका खडूर साहिब अधीन आते गांव कंग में  इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कलयुगी मां द्वारा 8-9 महीने का बच्चे छप्पड़ में फैंका गया। 

जानकारी देते हुए पुलिस चौकी कंग के मुंशी मेजर सिंह ने बताया कि गत रात किसी कलयुगी मां की तरफ से 8-9 महीने का बच्चा जो देखने में लड़की थी, को छप्पड़ में फैंक दिया गया। सुबह जैसे ही गांववासियों ने बच्चे को देखा तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को बाहर निकलवाकर सिविल अस्पताल तरनतारन में भेज दिया है। 

घटनास्थल पर गांव वासियों ने इस घटना के आरोपियों को गिरफ़्तार करके सख़्त से सख़्त सजा देने की मांग की है। फ़िलहाल पुलिस की तरफ से अगली कार्रवार्इ जारी है। 

Vatika