4 अप्रैल को थी शादी लेकिन girlfriend से फेरे लेने पहुंचा युवक, मंगेतर ने किया कुछ ऐसा कि...

punjabkesari.in Saturday, Mar 27, 2021 - 06:16 PM (IST)

जलालाबाद (सेतिया): थाना सिटी जलालाबाद पुलिस ने कुछ दिन पहले जलालाबाद की ही लड़की के साथ मंगनी करवाने के बाद शादी किसी और जगह करवा रहे दूल्हे को दुल्हन समेत थाने लाया गया। उधर पीड़ित लड़की के माता-पिता का आरोप है कि उन्होंने मंगनी पर शादी जैसा खर्च किया था और 4 अप्रैल को शादी रखी हुई थी परन्तु इसी बीच लड़के ने आज दूसरी जगह शादी करवाने की कोशिश की। 

इसकी सूचना उन्होंने थाना सिटी जलालाबाद की पुलिस को दी। जानकारी अनुसार स्वर्ण पुत्र करनैल सिंह निवासी कूटी (गुरूहरसहाए) का जलालाबाद की हाई स्कूल बस्ती के साथ संबंधित लड़की के साथ शादी पक्की हुई थी। परन्तु लड़के के फत्तूवाला निवासी किसी लड़की के साथ प्रेम संबंध थे। जिसके बारे में पीड़ित परिवार को जानकारी नहीं थी। परन्तु लड़की वाले अपनी तरफ से विवाह की पूरी तैयारियां कर रहे थे। इसी बीच लड़के की प्रेमिका ने उस पर दबाव बनाया कि वह उसके साथ विवाह करवाए जिसके बाद लड़के ने माता-पिता के साथ मिल कर चुपचाप फत्तूवाला की लड़की यानी अपनी प्रेमिका के साथ शादी करवाने का फैसला कर लिया।  

आज जब शहर के गुरूद्वारा राम गढ़िया में लड़के और उसकी प्रेमिका शादी के बंधन में बंधने के लिए जा रहे थे तो इसी के बीच थाना सिटी की पुलिस ने पीड़ित पारिवारिक सदस्यों की शिकायत पर दोनों को थाने लाया गया। उधर दूसरी तरफ समाचार लिखे जाने तक मोहल्ले के लोग और गांव फत्तूवाला की पंचायत थाने में मामले के हल के लिए जुटे हुए थे। उधर थाना सिटी प्रमुख मलकीत सिंह के साथ जब इस संबंधी पूछने की कोशिश की गई तो उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिकायत पर लड़के और लड़की की शादी रुकवा दी है और उनको थाने बैठाया गया है। इसके बाद दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Content Writer

Tania pathak