पड़ोसी के साथ हुई लड़ाई ने लिया खौफनाक रूप, युवक को दी रूह कंपा देने वाली मौ''त

punjabkesari.in Wednesday, Jun 04, 2025 - 01:14 PM (IST)

लुधियाना (अनिल): थाना पी.ए.यू. के अधीन आती किचलू नगर पुलिस चौकी की पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। किचलू नगर पुलिस चौकी के इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायतकर्त्ता सावन कुमार पुत्र हरदयाल निवासी दरगाह बाबा सनेत वली किचलू नगर ने शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि 30 मई की दोपहर उनका पड़ोसी जसविंदर सिंह उनके घर के बाहर सरकारी जमीन पर दीवार बना रहा था, जिसके चलते उसने और उसके बेटे सुरेंद्र कुमार (30) ने उसे दीवार बनाने से रोका। इस पर जसविंदर सिंह द्वारा उनके साथ गाली-गलौच करते हुए धक्केशाही के साथ जमीन पर दीवार बनाने शुरू कर दी गई जब उन्होंने उसे रोकना चाहा तो जसविंदर सिंह ने अपने लड़के सोनू, भतीजा गोला और जतिन को बुला लिया जिन्होंने मौके पर आते ही उसके साथ धक्केमुक्की करना शुरू कर दी।

police case

इसके बाद गोला और जतिन ने उसके लड़के सुरिंद्र कुमार की दोनों बाहे पकड़ ली और सोनू प्लास्टिक की कैनी में पैट्रोल लेकर आया और उसके लड़के के मुंह में जान से मारने की नीयत से पैट्रोल डाल दिया गया जब उसने शोर मचाया तो उक्त आरोपियों ने उसे धक्का मार कर उसके लड़के सुरेंद्र कुमार के ऊपर गिरा दिया और सभी आरोपी मौके से धमकियां देते हुए फरार हो गए।

इसके बाद उसने अपने लड़के सुरिंद्र कुमार को बेहोशी की हालत में हैबोवाल के प्राइवेट हॉस्पिटल सौभाग्य में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। इसके बाद 2 जून को उसके लड़के सुरेंद्र कुमार की हालत गंभीर हो गई जिसे डी.एम.सी. अस्पताल में रैफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान उसके लड़के सुरिंद्र कुमार की मौत हो गई।

चौकी इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने बताया जिसके बाद पुलिस ने उक्त शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जसविंदर सिंह, उसका लड़का सोनू, भतीजा गोला और जतिन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को मृतक सुरेंद्र कुमार के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

मृतक युवक की 5 महीने बाद होने थी शादी

उन्होंने बताया कि मृतक युवक सुरेंद्र कुमार पिछले कई सालों से बिजली विभाग में डी.सी. ग्रेड में शिमलापुरी में नौकरी करता था। उसकी सगाई कुछ समय पहले ही हुई थी और 5 महीने बाद मृतक सुरेंद्र की शादी तय हुई थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News