प्रेमी से हुआ झगड़ा, पति के साथ मिलकर फैंका छत से नीचे, PGI में तोड़ा दम

punjabkesari.in Tuesday, Feb 11, 2020 - 05:08 PM (IST)

लुधियाना(राम): अपने पति के साथ मिल अपने कथित प्रेमी को छत्त से नीचे गिराने व घायल प्रेमी की मौत होने के बाद थाना जमालपुर की पुलिस ने दोनों पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

थाना पुलिस को दी शिकायत में रानी पत्नी बीर सिंह निवासी कोटकपूरा, फरीदकोट ने बताया कि उसके भतीजे अविनाश (25) निवासी पुरानी खलासी लाइन, फिरोजपुर के जमालपुर की गोङ्क्षबद कालोनी में रहने वाली डौली नाम की महिला से कथित प्रेम संबध थे। जहां डौली व उसके बीच में झगड़़ा हो गया। इसके बाद डौली ने अपने पति के साथ मिलकर अविनाश के साथ कथित मारपीट कर उसको छत्त से नीचे गिरा दिया, जो गंभीर रुप में जख्मी हो गया, जिसको उपचार के लिए चंडीगढ़ के पी.जी.आई. अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां अविनाश ने 23वें दिन उपचार दौरान दम तौड़ दिया। थाना पुलिस ने डौली व उसके पति पपिन के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है, जबकि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News