Action मोड में वित्त मंत्री चीमा, चेकिंग दौरान गायब मिला नायब तहसीलदार

punjabkesari.in Wednesday, Mar 30, 2022 - 02:24 PM (IST)

संगरूर /दिढ़बा : पंजाब में अफसरशाही को जवाबदेह बनाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से कर्मचारियों को ड्यूटी पर उपस्थित रहने के लिए सख़्त आदेश जारी किए गए थे। इन आदेशों को लागू करवाने के लिए जहां पंजाब की ज़िला स्तर की अफसरशाही यत्नशील है, वहीं विधायकों और पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों की तरफ से भी दफ़्तरों की चैकिंग की जा रही है।

इसी के चलते बुधवार को पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की तरफ से अचानक दिढ़बा में तहसील कंपलैक्स अंदर दौरा किया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार को ड्यूटी से गैर-उपस्थित पाया गया। हरपाल चीमा ने बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब में किसी भी तरह की रिश्वतख़ोरी, भ्रष्टाचार बर्दाशत नहीं किया जाएगा और कर्मचारियों, आधिकारियों की दफ़्तर में हाज़िरी यकीनी बनाई जाएगी।
 

Content Writer

Vatika