ट्रांसजेंडर लड़की को क्यों खटखटाना पड़ा अदालत का दरवाजा, जानें वजह

punjabkesari.in Saturday, Dec 11, 2021 - 04:08 PM (IST)

लुधियाना (राज): यू.पी. मेरठ की पुलिस ने डाबा इलाके में छापेमारी की है, जहां पुलिस ने इलाके की रहने वाली 3 लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया। उक्त तीनों लड़कियों खिलाफ यू.पी. में धोखादेही सहित अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। 22 वर्षीय पीड़ित शिकायतकर्ता ने बताया कि वह ट्रांसजैंडर है और मेरठ की रहने वाली है। उसमें शुरू से ही लड़के वाले गुण थे इसलिए वह अपना लिंग ट्रांसप्लांट करवाना चाहती थी। जून महीने में उसकी लुधियाना की रहने वाली एक लड़की के साथ इंस्टाग्राम पर बातचीत हुई थी। उस लड़की ने भी अपने आपको ट्रांसजेंडर बताया और कहा कि उसके साथ दो ओर लड़कियां हैं, जो लिंग ट्रांसप्लांट करवाना चाहतीं हैं। वह एक डाक्टर को जानती है, वह उसके साथ बात कर सकती है और उसका व अन्य लड़कियों का लिंग ट्रांसप्लांट आप्रेशन करवा सकती है परन्तु उसने लुधियाने आना है।

यह भी पढ़ें  इस तारीख से खुलेंगे टोल प्लाजा, जानें क्या हैं नए रेट

पीड़िता का कहना है कि उक्त लड़की इस जाल में फंस गई और 27 जून को 2 लाख रुपए लेकर घर से चली गई थी। उसने अपने पारिवारिक सदस्यों को भी कुछ नहीं बताया। इसके बाद उक्त लड़की उसे दिल्ली से टैक्सी के द्वारा लुधियाना पीपल चौक नजदीक स्थित घर ले गई, जहां उसके साथ दो अन्य लड़कियां भी मौजूद थी। वह दो दिन उसके पास रही। इसके बाद दोषी लड़कियों ने उससे 2 लाख रुपए ले लिए और कहा कि अब वह घर वापस चली जाए, जब आप्रेशन की बात आई तो वह उसे वापिस बुला लेंगे इसलिए वह अपने घर वापस चली गई। इसके बाद जब उसने उक्त लड़की के साथ दोबारा संपर्क किया तो उसने फोन नहीं उठाया और बाद में उसका नंबर ब्लाक लिस्ट में डाल दिया। फिर उसे एहसास हुआ कि वह धोखादेही का शिकार हुई है।

यह भी पढ़ें : कैप्टन की पार्टी में होगी कांग्रेस के बागियों की फौज!

इसके बाद वह फिर लुधियाना आ गई, फिर अपने किसी रिश्तेदार के साथ वह दोषी लड़कियों के घर पैसे वसूलने गई, जहां लड़कियों ने उससे मारपीट कर उसे बंधक बना लिया था। फिर उसके रिशतेदार ने थाना डाबा की पुलिस को बुलाकर उसे बंधक बना कर सभी को थाने ले गए, जहां पुलिस ने कार्यवाही करने की बजाय उल्टा समझौता करके सभी को वापस भेज दिया था।

यह भी पढ़ें : पंजाब में रेवेन्यू विभाग में चल रही हड़ताल खत्म, सोमवार से होंगे रूटीन काम

पीड़िता का कहना है कि तब वह यू.पी. मेरठ स्थित अपने घर पहुंच कर उसने थाने में शिकायत दी। उसके बाद यू.पी. पुलिस ने उक्त मुलजिम लड़कियों खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पीड़िता का कहना है कि लुधियाना पुलिस ने पहले उसकी कोई सुनवाई नहीं की। फिर वह यू.पी. पुलिस का दरवाजा खटखटाया और अदालत में पटीशन दायर की। उसके बाद यू.पी. पुलिस ने उसके बयानों पर केस दर्ज कर लिया परन्तु आज दोषी को पकड़ने के बाद पुलिस ने फिर उस पर राजीनामा करने के लिए दबाव बनाया और पैसे लेकर केस वापिस लेने के लिए कहा। पीड़िता का कहना है कि वह लुधियाना या यू.पी. पुलिस दोनों की कार्यशैली से खुश नहीं है। पुलिस पीड़ित पक्ष सुनने की बजाय दोषियों का साथ दे रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila