जालंधर में मास्क नहीं लगाने वालों पर लगाया 89 लाख का जुर्माना

punjabkesari.in Friday, Jul 17, 2020 - 09:23 PM (IST)

जालंधरः जालंधर में पुलिस ने कोविड-19 के मद्देनजर जारी निर्देशों का उल्लंघन कर मास्क नहीं पहनने वाले 19174 लोगों से 89 लाख 32 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया है। पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने शुक्रवार को कहा कि पुलिस ने अब तक 19174 को बिना मास्क के चालान जारी किया है और उल्लंघनकर्ताओं से 89.32 लाख रुपए का जुर्माना वसूला है। 

उन्होंने कहा कि होम क्वारंटीन निर्देशों के 42 उल्लंघन के लिए अब तक 75,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है, जिसमें 374 व्यक्तियों पर सार्वजनिक स्थान पर थूकने के लिए 76,600 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि यातायात उल्लंघनकर्ताओं को अब तक कुल 44460 चालान जारी किए गए हैं और 2157 वाहनों को जब्त किया गया है। भुल्लर ने कहा कि ओवरलोडेड 64 चार पहिया वाहनों पर 124000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है, ओवरलोडेड 34 ऑटो पर 17000 रुपए और सामाजिक दूरी के मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए 175 पर 350000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। 

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को 221 ट्रैफिक चालान जारी किए गए। बिना मास्क के 259 लोगों का चालान किया गया और उन पर 129500 रुपए का जुर्माना लगाया गया। श्री भुल्लर ने कहा कि यह अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News