संगरूर में कांग्रेस जिला अध्यक्ष पर FIR, लगे गंभीर आरोप

punjabkesari.in Wednesday, Oct 07, 2026 - 10:33 AM (IST)

सुनाम ऊधम सिंह वाला (बांसल): थाना सिटी सुनाम में आज दोपहर बाद कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार एक महिला ने पुलिस के पास बयान दर्ज करवाया था कि वह कांग्रेस की एक पदाधिकारी है और जगदेव सिंह पुत्र जैला सिंह निवासी गागा (लहरा) का मेरे घर आना-जाना हो गया और हम पार्टी के कार्यक्रमों में इकट्ठे जाने लगे। इस दौरान जगदेव सिंह ने मुझसे कहा कि वह मेरे दामाद को नौकरी लगवा देगा और उसे चेयरमैन की सीट भी दिलवाएगा, जिसके बदले उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जगदेव सिंह ने उसे धमकी भी दी कि यदि उसने यह मामला किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा।

उल्लेखनीय है कि जगदेव सिंह गागा जिला संगरूर के कांग्रेस अध्यक्ष हैं। थाना सिटी सुनाम के पुलिस अधिकारी शाम सिंह ने बताया कि उक्त मामले में पुलिस द्वारा जगदेव सिंह पुत्र जैला सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News