बड़ी खबर : पुलिस के साथ टकराव के बाद कौमी इंसाफ मोर्चे के सदस्यों के खिलाफ सख्त Action

punjabkesari.in Thursday, Feb 09, 2023 - 01:04 PM (IST)

चंडीगढ़ (संदीप, सुशील): चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर गत दिन पुलिस से टकराव के बाद कौमी इंसाफ मोर्चे के सदस्यों के खिलाफ धारा 307 के तहत हत्या की कोशिश का मामला दर्ज दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ और मोहाली के मटौर थाने में यह एफ.आई.आर दर्ज की गई है। चंडीगढ़ पुलिस ने गुरचरण सिंह, बलविंदर सिंह, दिलशेर सिंह जंडियाला और जसविंदर सिंह राजपुरा सहित 20 अन्य संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

यह मामला धारा-147, 148, 149, 186, 332, 335 व आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार डी.जी.पी. लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला और आई.जी. गुरप्रीत भुल्लर हिंसक झड़प के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मियों का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। घायल पुलिसकर्मियों को मोहाली के फेज-6 अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गत दिन हुई हिंसक झड़प के बाद कौमी इंसाफ मोर्चे के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जल्द ही गिरफ्तारियां भी की जाएंगी। गौरतलब है कि कौमी इंसाफ मोर्चे द्वारा ने बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर धरना लगाया गया है। कल प्रदर्शनकारियों द्वारा चंडीगढ़ में दाखिल होने की कोशिश की तो पुलिस के साथ उनका टकराव हो गया। प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया और पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 

News Editor

Kalash