पंजाब के दो कैबिनेट मंत्रियों के खिलाफ FIR दर्ज, जानें क्यों...

punjabkesari.in Friday, Jul 11, 2025 - 11:36 AM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और अमन अरोड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह शिकायत वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पंजाब विधानसभा में विपक्ष नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा दर्ज करवाई गई थी।

इसी शिकायत के आधार पर चंडीगढ़ साइबर सेल ने अमन अरोड़ा और हरपाल सिंह चीमा के खिलाफ वीडियो से छेड़छाड़ करने और उसे प्रसारित करने के आरोप में BNS की धारा 336(4), 356, 61(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। विपक्ष नेता प्रताप सिंह बाजवा ने 'आप' नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि इन नेताओं ने जानबूझकर उनकी आधिकारिक वीडियो के साथ छेड़छाड़ की है।

बाजवा ने बताया कि उन्होंने विधायक गनीव कौर मजीठिया के सरकारी निवास पर विजिलेंस द्वारा की गई रेड के संबंध में बयान दिया था, लेकिन 'आप' नेताओं ने गनीव कौर का नाम एडिट कर दिया और वीडियो को इस तरह से पेश किया मानो जैसे उन्होंने मजीठिया के खिलाफ की गई कार्रवाई का विरोध किया हों।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News