2 इमिग्रेशन कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज, कहीं आपने तो नहीं किया Visa Apply
punjabkesari.in Monday, Sep 08, 2025 - 07:26 PM (IST)

पंजाब डेस्क : विदेश भेजने के नाम धोखाधड़ी के मामला रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। इसी बीच चंडीगढ़ की 2 इमीग्रेशन कंपनियों पर FIR दर्ज की गई है। जांच दौरान सामने आया है कि चंडीगढ़ कि इन 2 इमीग्रेशन कंपनियों ने 19 लोगों से करीब 49 लाख रुपए ठगी की है। जिसके चलते दोनों के खिलाफ अलग-अलग खानों में एफआईआर दर्ज की है।
गौरतलब है कि मुस्कान निवासी ऊना (हिमाचल प्रदेश) ने इनके खिलाफ सेक्टर-17 में शिकायत दी थी। युवती ने बताया कि उसने फेसबुक पर विज्ञापन देखकर नेक्सस ग्लाइड ओवरसीज कंसल्टेंट सेक्टर 17 चंडीगढ़ से सम्पर्क किया था। इस दौरान संचालकों ने उसे विदेश भेजने झांसा देकर 29 लाख 9 हजार 500 रुपए लिए थे। जिसके बाद उसने न तो उसे विदेश भेजा और न ही उसके पैसे वापस किए। बताया जा रहा है कि, इस कंपनी ने पंजाब व हिमाचल के 7 अन्य लोगों को भी वर्क वीजा का झांसा देकर धोखाधड़ी की हैं। पुलिस ने शिकायत मिलने बाद धारा 318(4), 61(2) बीएनएस और 7/24 इमिग्रेशन एक्ट के तहत सुनंदन, पंकज सहित अन्य आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इसी के साथ दूसरी इमिग्रेशन कंपनी K9 सेक्टर 34 चंडीगड़ ने पंजाब व यूपी के लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी की है। कंपनी ने 9 लोगों को साउथ कोरिया और 3 लोगों को आर्मेनिया भेजने का झांसा देकर 22 लाख रुपए की ठगी की है। पुलिस इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 318(4), 316(2), 61(2) बीएनएस के तहत उदयवीर सिंह और अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here