कोविड-19 संबंधी गलत प्रचार करने पर पंजाब पुलिस ने सिमरजीत बैंस के खिलाफ दर्ज की FIR

punjabkesari.in Monday, Sep 07, 2020 - 07:39 PM (IST)

चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस ने सोमवार को लोक इंसाफ पार्टी नेता और विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के खिलाफ कोविड महामारी संबंधी लोगों को गुमराह करने वाले प्रचार करने के आरोप में एफ.आई.आर. दर्ज की है। 

पंजाब पुलिस द्वारा मिली जानकारी अनुसार सिविल सर्जन की शिकायत के आधार पर आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 54, एपीडैमिक्स एक्ट, 2005, महामारी रोग एक्ट, 1897 की धारा 3 और आईपीसी की धारा 188, 505 के तरह थाना डिवीजन नंबर 8, लुधियाना में मामला दर्ज किया गया है और लुधियाना पुलिस द्वारा अगली कानूनी कार्रवाई जारी है। 

सिविल सर्जन लुधियाना ने अपनी शिकायत में लुधियाना पुलिस को आत्म नगर हलका लुधियाना से विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के खिलाफ कोविड-19 संबंधी एक वीडियो क्लिप के जरिए गुमराह करने वाले प्रचार करने के लिए कानूनी कार्रवाई का निवेदन किया था। सिविल सर्जन ने कहा कि यह वीडियो क्लिप अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर चलाई जा रही है, इसी तरह कोविड-19 के संबंध में लोगों में गलत माहौल पैदा होता है। शिकायत में कहा गया कि बैंस लोगों को मास्क ना पहनने के लिए भड़का रहा था। 

Mohit