पंजाब के इस विधायक के खिलाफ हरियाणा में केस दर्ज, जानें पूरा मामला

punjabkesari.in Wednesday, Jul 31, 2024 - 11:14 AM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब के 'आप' विधायक कुलवंत सिंह के खिलाफ हरियाणा में केस दर्ज होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एस.ए.एस. नगर सीट से आप विधायक कुलवंत सिंह व उनकी कंपनी मेसर्स जनता लैंड प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड (जे.एल.पी.पी.एल.) के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं के तहत गुरुग्राम में केस दर्ज किया गया है। खबर मिली है कि एम.जी.एफ. बिल्डर कंपनी ने उनके खिलाफ से केस दर्ज करवाया है। 

बताया जा रहा है कि एम.जी.एफ. बिल्डर और जे.एल.पी.पी.एल. ने  2018 में समझौता किया था और मोहाली में 100 एकड़ से ज्यादा जमीन पर प्रोजेक्ट लॉन्च किया था। इसके चलते आप विधायक व उनकी कंपनी ने एम.जी.एफ. बिल्डर को 180 करोड़ रुपये देने थे पर उन्होंने समझौते की शर्तों का उल्लंघन किया व 156 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम का भुगतान नहीं किया है। इस तरह समझौते की शर्तों का उल्लंघन कर एम.जी.एफ. बिल्डर कंपनी के साथ धोखाधड़ी की गई है। आरोप हैं कि इस धोखाधड़ी के चलते शिकायतकर्ता को 500 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। शिकायतकर्ता ने कहा कि यह साफ हो गया है कि आरोपियों ने समझौते के नियमों का उल्लंघन किया है।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News