मशहूर ''हीरा पनीर वाला'' पर FIR दर्ज, लगे ये गंभीर आरोप

punjabkesari.in Thursday, Jan 05, 2023 - 09:34 PM (IST)

अमृतसर (गुरिंदर सागर) : जिले के मशहूर 'हीरा पनीर वाला' पर एफ.आई.आर. दर्ज होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार नगर सुधार ट्रस्ट के अधिकारियों ने सरकारी काम में बाधा डालने के को लेकर मामला दर्ज करवाया है। 'हीरा पनीर वाला' के दमनदीप सिंह पर धारा 186, 332, 353, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बताया जा रहा है कि नगर सुधार ट्रस्ट द्वारा फुटपाथ से अवैध कब्जों को हटाया जा रहा था। इस दौरान जब नाहिद शॉपिंग काम्पलेक्स में अवैध कब्जा हटाने के लिए कर्मचारी पहुंचे तो दमनदीप सिंह की उनके साथ बहसबाजी हो गई। बात इतनी बढ़ गई की हाथापाई पर उतराई आई। इसी मामले को लेकर  नगर सुधार ट्रस्ट ने सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में मशहूर 'हीरा पनीर वाला' के दमनदीप सिंह के खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज करवाई है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini