पूर्व कांग्रेसी विधायक सहित 13 के खिलाफ FIR दर्ज, जानें क्या है मामला

punjabkesari.in Tuesday, Mar 19, 2024 - 11:19 AM (IST)

खमानों : सैर कर रही महिला को उठा कर मारपीट करने के बाद निर्वस्त्र कर आपत्तिजनक वीडियो बनाने के मामले में समाना के पूर्व कांग्रेसी विधायक निर्मल सिंह शुतराणा सहित 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि वह सैर कर रही थी तो एक कार आई, जिसे कोई अज्ञात चला रहा था और साथ में सीट पर उसका पति बैठा था। उन्होंने उसे जबरन कार में बैठा लिया और कार को मोरिंडा की ओर भगा कर ले गए। रास्ते में उसे पानी में कोई चीज मिला कर दे दी, जिस कारण वह बेहोश हो गई। उसे पटियाला के निकट समाना के पास जाकर होश आया। यहां उसका पति उसे पूर्व विधायक के घर समाना ले गया।  

यह भी पढ़ें : Breaking: लोकसभा चुनावों से पहले Navjot Sidhu की Cricket में वापसी

उसे कहा गया कि उसने अपने पति के खिलाफ हाईकोर्ट में जो केस दायक किया है, उसे वापिस ले। कुछ व्यक्तियों ने उसे निर्वस्त्र कर अश्लील वीडियो बनाई और केस वापिस न करने पर इसे वायरल करने की धमकी दी। इस दौरान उससे कुछ कागजों पर हस्ताक्षर भी करवाए गए। बाद में उसे बस में बिठा दिया। उसके भाई ने उसे खमानों के अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां सिविल अस्पताल खमानों के डॉक्टरों ने उसे फतेहगढ़ साबिह रैफर किया, जहां से उसे गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर 32 चंडीगढ़ अस्पताल रैफर कर दिया गया। उसके बयानों के आधार पर 3 महिलाओं सहित 13 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जब पूर्व विधायक निर्मल सिंह पर लगे आरोपों संबंधी पक्ष लेने के लिए संपर्क किया तो उनका फोन बंद आ रहा था। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

News Editor

Kalash