AAP विधायक गोल्डी कंबोज की शिकायत पर FIR दर्ज, पढ़ें पूरा मामला

punjabkesari.in Saturday, Mar 30, 2024 - 04:40 PM (IST)

पंजाब डेस्क :  आम आदमी पार्टी के जलालाबाद से विधायक गोल्डी कंबोज की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। गौरतलब है कि विधायक गोल्डी कंबोज को विदेश नंबर से फोन करके भाजपा  में शामिल होने कि लिए 25 करोड़ रुपए की ऑफर दी थी। शिकायत के आधार पर जलालाबाद थाना सिटी पुलिस ने सेवक सिंह नामक व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। 

विधायक कंबोज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उन्हें 3-4 दिन पहले एक विदेशी नंबर से फोन आया जिसने उसे 25 करोड़ रुपए लेकर भाजपा में शामिल होने का दबाव बनाया है। फोन करने वाले सेवक सिंह ने उन्हें ये भी कहा कि भाजपा में शामिल होने पर कड़ी सुरक्षा मुहैया करवाई जाएगी और लोकसभा चुनाव के लिए टिकट भी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें : मशहूर Punjabi Singer जसविंदर बरार ने पूरी की Moosewala की अधूरी इच्छा

आपको बता दें गोल्डी कंबोज 2022 में विधानसभा चुनाव में सुखबीर सिंह बादल को हराकर विधायक बने थे और उनके द्वारा किए जा रहे कामों की इलाके में भी काफी चर्चा भी है। आपको ये भी बता दें कि इस उक्त मामले में पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ ने तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि भाजपा में कभी भी मंदबुद्धि होने का आरोप नहीं लगा है और जो सामान बाजार में 5 हजार रुपए में बिक रहा है उसके 25 करोड़ रुपए कौन देगा। इन्हें इनकी असली कीमत बतां देंगे। इसके अलावा इस मामले में सुनील जाखड़ ने एक पत्र निर्वाचन आयोग को लिखा और इसकी जांच ईडी द्वारा करवाने की बात कही। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

News Editor

Kamini