Garments Factory में भीषण आग, दूर-दूर तक दिखी आग की लपटें

punjabkesari.in Saturday, Apr 16, 2022 - 12:25 PM (IST)

लुधियाना (राज): जनकपुरी की गली नंबर 3 स्थित सिद्क गारमेंट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। पड़ोसियों ने धुंआ उठता देखकर फैक्टरी मालिक को सूचना दी। फिर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

                                             

बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड देरी से आई। इससे पहले लोगों ने अपनी-अपनी छतों से पाइप लगाकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया था। पौने घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाना शुरू किया। 4 से 5 घंटे आग बुझाने में लग गए। लेकिन, आग लगने से लाखों की मशनीरी और अन्य कच्चा माल  जल कर राख हो गया।

 

 

Content Writer

Vatika