घर पर लगी आग ने मचाई तबाही, सामान व नकदी जलकर राख

punjabkesari.in Friday, Nov 04, 2022 - 03:37 PM (IST)

टांडा उड़मुड़(पंडित): गांव झांवा में आज सुबह एक घर में अचानक आग लगने से पूरा सामान व नकदी जलकर राख हो गई। आग के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार दीप सिंह के बेटे हरदेव सिंह साबी के घर में उस समय आग लग गई जब वह और उसकी पत्नी मेहनत मजदूरी करने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। सुबह लोगों ने घर के कमरे से आग की लपटें निकलती देखीं तो उन्होंने सरपंच सुखविंद्र जीत सिंह झावर की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक आग ने तबाही मचा दी थी। हरदेव के मुताबिक आग लगने से उनका लगभग सारा सामान, 15 हजार रुपए जलकर राख हो गए। गांव के सरपंच झावर ने प्रशासन से पीड़ित परिवार दी मदद करने की मांग की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal