कपूरथला के निजी होटल में भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां

punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 03:06 PM (IST)

कपूरथला: कपूरथला के एक निजी होटल में आग लगने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, होटल की रसोई में अचानक आग लग गई, जो तेजी से फैल गई। कुछ ही देर में आग होटल की अन्य मंजिलों तक पहुंच गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि हालात को समय रहते काबू में कर लिया गया।

PunjabKesari

स्टाफ और फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी
होटल स्टाफ ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और करीब 20-25 कर्मचारियों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की। इस दौरान फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन शुरुआती तौर पर इसे शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

होटल प्रबंधन के अनुसार इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। नुकसान का आकलन अभी किया जा रहा है। आग लगने से होटल में ठहरे लोगों और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया था, लेकिन समय पर कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News