जलालाबाद: धान के ओपन पलंथों में लगी आग, बड़ा नुकसान होने का अनुमान

punjabkesari.in Thursday, Nov 14, 2019 - 09:16 PM (IST)

जलालाबाद(सेतिया)- शहर के हिसान वाला रोड स्थित एस.एस. इंडस्ट्रीज के ओपन पलंथों में रखे धान के स्टाक वाले पलंथों में सायं करीब 5.30 बजे अचानक आग लगने से कई धान की बोरियां जल गई। उधर इस घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत फायर बिग्रेड को सूचित किया गया और आग पर काबू पाया।

जानकारी देते हुए इंडस्ट्रीज के संचालक कपिल गुम्बर ने बातचीत दौरान बताया कि उन्होंने बाहर ओपन पलंथों में धान के स्टाक किए हुए थे और ऊपर कपड़े की तिरपैलें दी हुई थी लेकिन सायं करीब 5.30 बजे अचानक पलंथों में धूंआ उठता दिखा तो इसके बाद उन्होंने देखा तो अंदर धान के पलंथों में आग लग चुकी थी और इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी और आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। कपिल गुम्बर ने बताया कि करीब 6 बजे फायर बिग्रेड की गड़ियां भी पहुंच गई और उनकी मदद से आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि अभी ये अनुमान नहीं लगाया जा सकता कि इस घटना में कितनी धान की बोरियां जली हैं। 

Vaneet