आग का तांडव: टेंट हाऊस में लगी भयानक आग, लाखों का सामान हुआ राख
punjabkesari.in Tuesday, Apr 14, 2026 - 10:02 AM (IST)
फिरोजपुर (कुमार): सोमवार सुबह फिरोजपुर शहर के बिल्ला हलवाई चौक में स्थित बेरी टेंट हाऊस में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग की लपटों ने इस टेंट हाऊस को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया। जैसे ही टेंट हाउस के मालिक को सूचना मिली तो वह अपने परिवार के साथ वहां पर पहुंच गया और उन्होंने लोगों की मदद से टेंट हाऊस पर लगी आग को बुझाने के लिए कड़ी मेहनत की और तुरंत नगर कौंसिल फिरोजपुर शहर की फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया।
आग लगने की घटना की सूचना मिलते ही तुरंत नगर कौंसिल फिरोजपुर शहर की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई और कड़ी मेहनत के बाद इस आग पर लागू काबू डाला गया। बेरी टेंट हाउस के मालिक ने बताया कि रात वह अपने टेंट हाउस को बंद करके गए थे और सवेरे करीब 6 बजे उनको लोगों ने फोन करके बताया कि टेंट हाउस में से धुआं निकल रहा है तो जैसे ही उसने शटर उठा कर देखा तो टेंट हाउस में रखा सारा सामान और बिस्तर यदि जल रहे थे। टेंट हाऊस के मालिक ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका मगर इस आग में उसका करीब 14/15 लाख रुपए का सामान जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

