पंजाब भाजपा में भी बगावत की आग? अब पूर्व मंत्री मोहन लाल ने किया तीखा हमला

punjabkesari.in Tuesday, Jun 08, 2021 - 07:35 PM (IST)

जालंधर: विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के साथ-साथ अब भाजपा में भी घमासान शुरू हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के नेता अब अपनी ही पार्टी के खिलाफ बयान दे रहे है। अब पूर्व मंत्री अनिल जोशी के बाद मोहन लाल ने कहा कि अगर किसानों का मसला हल न किया 2022 की विधानसभा मतदान में भाजपा को भारी नुक्सान होगा। दोनों की तरफ से बगावत के सुर छेड़ दिए गए है। हालांकि इस बारे में पंजाब भाजपा के हाईकमान की तरफ से बयान नहीं दिया गया है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पंजाब में भाजपा के 20 से अधिक सालों से गठबंधन में रह चुके अकाली दल ने भी साथ छोड़ दिया है। इस बार भाजपा ने अकेले अपने दम पर आगामी विधानसभा चुनाव में लड़ने का मन बना लिया है। लेकिन पिछले लगभग 6 महीनों से जारी किसान आंदोलन के चलते अब ये समीकरण और बदल सकता है। पंजाब भाजपा के नेताओं का कहना है कि किसानी मुद्दे का हल न निकलना चुनावों में नुक्सान पहुंचा सकता है। ऐसे में अब अनिल जोशी के पूर्व मंत्री मोहन लाल के भी बयान सामने आ रहे है। 

Content Writer

Tania pathak