भाई हुआ भाई का दुश्मन, जमीनी विवाद को लेकर चला दीं ताबड़तोड़ गोलियां

punjabkesari.in Sunday, Aug 01, 2021 - 02:19 PM (IST)

मुल्लापुर दाखा(कालिया): थाना दाखां के अधीन आते जगराओं पुल में भाई ने पहले अपने सगे भाई और फिर चचेरे भाई पर गोलियां चला दीं। इस हमले से दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिन्हें डीएमसी लुधियाना अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जबकि हमलावर को काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया गया।

PunjabKesari

प्राप्त जानकारी के अनुसार शेर सिंह पुत्र करतार सिंह वासी गांव जागपुर जोकि अपने भाई अमरीक सिंह के साथ एक ही घर में रहता है। अमरीक सिंह अपनी जमीन का तबादला चचेरे भाई हाकम सिंह पुत्र सरदारा सिंह के साथ करना चाहता था। इसी बात की रंजिश के चलते आज सुबह 6:30 बजे के करीब शेर सिंह ने गुस्से में आकर अपने चचेरे भाई हाकम सिंह को जान से मारने की ठान ली और रिवाल्वर निकालकर हमला करने के लिए घर से निकल पड़ा। जब उसके सगे भाई अमरीक सिंह ने उसे ऐसा करने से रोका तो उसने गुस्से में आकर उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। 2-3 गोलियां अमरीक सिंह के  कंधे पर लगी और वो गंभीर रूप से घायल हो गया। 

PunjabKesari

भाई को घायल करने के बाद शेर सिंह शेर सिंह खेतों के नजदीक मोटर पर काम कर रहे चचेरे भाई हाकम सिंह पर हमला करने के लिए गया। उसने हाकम सिंह पर भी गोलियां चलानी शुरू कर दीं। एक गोली हाकम सिंह को लगी पर और वह गंभीर रूप से घायस हो गया। गंभीर रूप से घायल हालत में भी उसने शेर सिंह को दबोच लिया था और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर सारे मामले की जांच कर रही है।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News