अज्ञात हमलावरों ने पूर्व सैनिक के घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, फैली सनसनी

punjabkesari.in Saturday, Aug 07, 2021 - 10:23 AM (IST)

बेगोवाल (राजिंदर): भुलथ कस्बे के कमराये इलाके में वेस्टर्न यूनियन की एक दुकान के मालिक पर हथियारबंद लुटेरों द्वारा चलाई  गोली का मामला अभी थमी नहीं था कि अब बेगोवाल ईलाके के गांव दौलतपुर में पूर्व सैनिक के धर के मेन गेट पर फायरिंग होने का मामला सामने आया है। देखा जाए तो सब डिविजन भुलत्थ में बुधवार से लेकर अब तक गोलीबारी की यह दूसरी घटना है। 

जानकारी के अनुसार गुरदेव सिंह पुत्र दरगाह सिंह ने बेगोवाल पुलिस को बताया कि वह एक सेवानिवृत्त सैनिक है और गांव दौलतपुर में अपनी पत्नी ज्ञान कौर के साथ घर पर रह रहा है।  मेरी बेटियों की शादी हो चुकी है जबकि लड़का पिछले 7 साल से इटली विदेश में रह रहा है।  वीरवार से शुक्रवार की रात के बीच वह और उसकी पत्नी घर पर थे तभी रात में अज्ञात व्यक्ति ने घर के मेन गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसके गेट पर पांच छेद हैं।  दूसरी ओर संपर्क करने पर एस एच ओ बेगोवाल गगनदीप सिंह ने बताया कि मौके से 32 बोर की रिवॉल्वर का एक खाली कारतूस बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

उल्लेखनीय है कि बेगोवाल थाना सब डिविजन भुलतथ के अंतर्गत आता है और 4 अगस्त को भुलथ शहर के कामराई क्षेत्र में वेस्टर्न यूनियन के एक दुकान मालिक व पार्षद कुलदीप सिंह पर लूटपाट की नियत से हथियारबंद लुटेरों ने गोली चलाई थी। जिसके बाद  अज्ञात लुटेरे मौके से फरार हो गए लेकिन पार्षद कुलदीप सिंह घायल हो गए।  बड़ी बात यह रही कि गोली कुलदीप सिंह की लात को छोह कर गई थी,  जिससे काफी ज्यादा बचाव हो गया। इस मामले भी अभी तक जांच की जा रही है।

Content Writer

Vatika