लुधियानाःदिन-दिहाड़े गोली मारकर आढ़ती को उतारा मौत के घाट(Video)

punjabkesari.in Thursday, Jun 28, 2018 - 07:10 PM (IST)

लुधियाना (महेश): लुधियाना की सब्जी मंडी में गुरुवार को दिन-दिहाड़े एक आढ़ती की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

जानकारी के अनुसार सब्जी मंडी में एक्टिवा पर आए व्यक्ति ने आढ़ती की छाती में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल आढ़ती को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
यहां उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोली का खोल भी बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। आढ़ती की पहचान गुरजीत सिंह के तौर पर हुई है।

 

 

swetha