चंडीगढ़ में एक मंदिर में चली गोली, मच गई अफरा-तफरी

punjabkesari.in Tuesday, Feb 21, 2023 - 05:29 PM (IST)

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में एक मंदिर में गोली चलने का समाचार प्राप्त हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान अचानक गोली चल गई। गोली चलने की आवाज से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया था।

जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ में सैक्टर 25 में स्थित ज्वाला जी मंदिर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान भारी संख्या में लोग इकट्ठे हुए थे। मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में शामिल एक व्यक्ति जब बैठने लगा तो उसके कोट में से पिस्टल नीचे गिर गई और गोली चल गई। गोली सीधा शीशे को जाकर लगी और शीशा चकनाचूर हो गया। गनीमत यह रही कि किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। गोली की आवाज सुनते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस बात की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है और उनके द्वारा बनती कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal