पंजाब के इस जिले में व्यापारी को मारी गोली, इलाके में दहशत का माहौल

punjabkesari.in Friday, Jan 27, 2023 - 12:08 PM (IST)

फगवाड़ा(जलोटा): फगवाड़ा के घनी आबादी वाले अनोखी नगर इलाके में बीती देर रात तब दहशत फैल गई जब स्थानीय करियाना व्यापारी संजय सचदेवा को अज्ञात मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने गोली मार गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जानकारी के अनुसार करियाना व्यापारी को गोली उसकी छाती में लगी है।

पंजाब केसरी के साथ बातचीत करते हुए थाना सिटी फगवाड़ा के एस.एच.ओ. अमनदीप सिंह नाहर ने बताया कि घायल करियाना व्यापारी संजय सचदेवा किराने की दुकान के साथ मनी एक्सचेंज का भी काम करता है। उन्होंने बताया कि पीड़ित करियाना व्यापारी को नाजुक हालत में स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जालंधर के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। यहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक यह तथ्य स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात युवकों ने व्यापारी को गोली क्यों मारी है और इसके पीछे क्या मकसद रहा है। 

घटना उपरांत फगवाड़ा के किराना व्यापारियों में भारी डर और दहशत पाई जा रही है। लोग सवाल कर रहे हैं कि फगवाड़ा में कानून व्यवस्था का इतना बुरा हाल क्यों हो गया है कि यहां आए दिन गुंडा तत्वों द्वारा मासूम लोगों को निशाना बना लूटपाट और गोलियां चला घायल किया जा रहा है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Sunita sarangal