पुलिस व गैंगस्टरों में फायरिंग; 4 गिरफ्तार, 1 फरार

punjabkesari.in Friday, Nov 15, 2019 - 08:36 AM (IST)

बरनाला(विवेक सिंधवानी, गोयल): सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस ने लूटपाट की योजना बना रहे 4 गैंगस्टरों को काबू किया है। इस दौरान पुलिस व गैंगस्टरों में फायरिंग भी हुई। इनमें से 2 गैंगस्टरों पर कत्ल के केस दर्ज हैं। एक गैंगस्टर अभी तक किसी भी केस में पुलिस के हाथ नहीं लग सका था और वह कई वर्षों से भगौड़ा चला आ रहा था। 

एस.एस.पी. हरजीत सिंह ने प्रैस कान्फ्रैंस में बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज बलजीत सिंह ने गांव पखोकलां में नाका लगाया हुआ था कि इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि लवजीत सिंह लवी वासी खख जिला तरनतारन, अमरवीर सिंह, परविंद्र सिंह गगू, मनीष प्रभाकर, जोनी ने गैंग बनाया हुआ है। वह कार में सवार होकर लूटपाट की ताक में हैं। नाकाबंदी करके जब कार को सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज बलजीत सिंह ने रुकने का इशारा किया तो कार सवार व्यक्तियों ने कार धीमी की परंतु रुकने की बजाय उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग करने पर उन्होंने कार रोक ली व गाड़ी में से 3 व्यक्ति निकल आए व 2 व्यक्तियों ने कार फिर से भगा ली। गाड़ी में से उतरे लवजीत सिंह लवी को काबू करके उसके पास से 32 बोर पिस्तौल व 4 कारतूस बरामद किए गए। 

अमरवीर सिंह मिंटा से 315 बोर पिस्तौल व एक खोल कारतूस बरामद किया। एक व्यक्ति जोनी वासी होशियारपुर खेतों में से भागने में सफल हो गया। जो 2 व्यक्ति कार में भागे थे, उनको भी पीछा करके पकड़ा गया। जिसमें परविंद्र सिंह गगू से एक पिस्तौल 32 बोर व 5 जिंदा कारतूस, मनीष प्रभाकर मनी से 30 बोर पिस्तौल व 2 कारतूस जिंदा मिले। उनके पास से कार भी बरामद करवाई गई।

गैंगस्टर लवी ने बहन छेड़ने वाले का कर दिया था कत्ल
एस.पी.डी. सुखदेव सिंह विर्क ने बताया कि गैंगस्टर लवजीत सिंह लवी के विरुद्ध विभिन्न थानों में पांच मामले दर्ज हैं। इनमें से 2 केस कत्ल के दर्ज हैं। वर्ष 2018 में तरनतारन के इलाके में दो ग्रुपों में गैंगवार हुई थी। जिसमें 3 व्यक्तियों की मौत हो गई थी। लवजीत सिंह ने अपनी बहन के साथ छेडख़ानी करने वाले एक व्यक्ति का कत्ल कर दिया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News