जग्गू भगवानपुरिया गैंग और पुलिस के बीच फायरिंग, आमने-सामने से चल रही गोलियां

punjabkesari.in Wednesday, Aug 17, 2022 - 09:46 PM (IST)

अमृतसर : जडिंयाला में पुलिस  व नशा तस्करों में बीच मुठभेड़ होने की सूचना मिली है। जंडियाला में क्रॉस फायरिंग में जग्गू भगवानपुरिया गैंग के 2 सदस्य गिरफ्तार किए गए। नशा तस्कर नाका तोड़ भागे जिसके बाद पुलिस ने 11 किलोमीटर तक उनका पीछा किया। उन्होंने पूरे समय पुलिस पार्टी पर गोलियां चलाईं और पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। अंत में दोनों को वडाला जिहाल नाले के पास पकड़ लिया गया। यह दोनों जग्गू  भगवानपुरिया गैंग बताए जा रहे हैं।

इनकी पहचान तरनतारन निवासी गुरभेज उर्फ बाबा और शमशेर उर्फ करण दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। काबू किए गए आरोपियों से 2 किलो हेरोइन और 30 बोर की पिस्टल बरामद की गई है। क्रॉसफायर में कई राउंड/गोलियां चलाई गईं। जानकारी के अनुसार गुरभेज के खिलाफ हत्या के 3 मामले हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 

News Editor

Kamini