जमीनी विवाद को लेकर चली गोली, दोनों पार्टियों के 4 लोग हुए जख्मी

punjabkesari.in Sunday, May 31, 2020 - 06:06 PM (IST)

गुरुहरसहाय (आवला): गांव बाजेके में पिछले लंबे समय से चल रहे विवाद को लेकर रविवार को गोली चलने का समाचार प्राप्त हुआ है। जिसमें दोनों पार्टियो के 4 लोग जख्मी हुए है। जानकारी मुताबिक हाकम चंद की 5 मरले की जगह को लेकर पिछले लंबे समय से गांव के ही एक व्यक्ति से विवाद चल रहा था। जिसका हाई कोर्ट में केस भी चल रहा था। जिस पर हाई कोर्ट ने हाकम चंद के पक्ष में फैसला किया था। 

क्त्रांतिकारी किसान यूनियन के नेता अवतार सिंह महिमा ने बताया कि पिछले काफी लंबे समय से गांव बाजेके में 5 मरले जगह जिस पर हाकम चंद की मोटर रिपेयर की दुकान थी। उस दुकान को जबरन तौड़कर अपनी नई बन रही कोठी में जगह को मिला लिया था। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने आरोपियों पर कारवाई कर दी थी, परंतु सियासी दबा होने के कारण उस व्यक्ति को गिरफ्तार नही किया। जिस के रोष की वजह से थाना समक्ष और डीएसपी कार्यालय के समक्ष कई बार धरना लगाया गया था। जिस पर हाकम चंद ने मान्नीय हाई कोर्ट में केस दायर किया और हाई कोर्ट ने हाकम चंद के पक्ष में फैसला किया कि कब्जा दिलाया जाए पर फिर भी कोई भी प्रशासन उसको कब्जा नही दिला रहे थे। 

उन्होंने बताया कि जिसके बाद रविवार को क्त्रांतिकारी किसान यूनियन के सदस्यों सहित हाकम चंद परिवार सहित कब्जा लेने गया तो मौके पर पुलिस पार्टी भी पहुंच गई। उन्होंने आरोप लगाया कि जब हाकम चंद ने कब्जा लेने की कोशिश की तो गांव के ही व्यक्ति ने अपनी रिवाल्वर से फायर किया, जोकि हाकम चंद के बेटे प्रशोतम कुमार के सिर पर लगा, जिसको सिविल अस्पताल गुरुहरसहाय में दाखिल करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखकर उनको फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में रैफर कर दिया गया है। जिसके रोष की वजह से क्त्रांतिकारी किसान यूनियन ने विवाद वाली जगह के बाहर रोड पर धरना देकर पुलिस प्रशासन और खेल मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि खेल मंत्री की शह पर पुलिस प्रशासन आरोपियों की मदद कर रहा है। दूसरे व्यक्ति की पार्टी के भी तीन व्यक्ति फायर से जख्मी हुए है। जिनको फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। 

इस संबंध में एसपीएच गुरमीत सिंह चीमा ने कहा कि जमीनी विवाद में हाकम चंद पार्टी का 1 और दूसरी पार्टी के 3 व्यक्ति जख्मी हुए है। जिनके बयान कमलबंद करके आगे की कारवाई की जाएगी। इस मौके एसपीएच गुरमीत सिंह चीमा, एसपीडी अभय राज सिंह, डीएसपी गुरुहरसहाय रविन्द्र सिंह, थाना प्रभारी गुरुहरसहाय जस्वरिन्द्र सिंह, थाना लक्खोके बहराम के प्रभारी गुरतेज सिंह बराड़, थाना प्रभारी ममदोट रवि कुमार व थाना सिटी फिरोजपुर के प्रभारी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद थे। इस मौके धरनाकारियों ने कहा कि अगर रविवार शाम तक कारवाई नही की गई तो वह आज सोमवार को शहर में रोष प्रदर्शन किया।

Mohit