गोलीकांड मामला, 5 आरोपी गिरफ्तार, एक पिस्टल बरामद
punjabkesari.in Saturday, Jun 17, 2023 - 05:49 PM (IST)

दसूहा (झावर): एस.एस.पी. होशियारपुर सरताज सिंह चाहल के दिशा-निर्देशों अनुसार डी.एस.पी. दूसरा बलवीर सिंह द्वारा जो एक लड़ाई झगड़े केस संबंधी जांच की गई। इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी बलविंदर सिंह जांच अधिकारी ए.एस.आई जसवीर सिंह ,ए.एस.आई भूपिंदर सिंह ने बताया कि गांव पवें में गत दिन पहले गोली कांड हुआ था, संबंधी जांच करने उपरांत तीन दोषियों बहादुर सिंह पुत्र प्रकाश सिंह निवासी जलोटा, बलविंदर कौर पत्नी बहादुर सिंह निवासी जलोटा ,दर्शन कौर पत्नी गुरबचन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होंने बताया कि गत दिनों पहले गांव पवें में रात के समय लखबीर सिंह पुत्र परमिंदर सिंह निवासी पवें ने गोली चलाई थी जिसके पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप में जख्मी हो गया जिसका इलाज एक अस्पताल में चल रहा है। इस गोलीकांड में अन्य दोषी जो अभी तक फरार हैं उनको भी जल्दी गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इससे पहले इस गोलीकांड में पहले ही दो दूषित जिनमें गुरप्रीत सिंह गोपी उत्तरण मनजीत सिंह निवासी बंगाली पर तथा जसवंत कुमार सोनी उत्तर नींबू राम निवासी रामा मंडी जालंधर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोषियों से एक प्रयोग किया पिस्टल भी बरामद कर लिया गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here