रंजिश के चलते की फायरिंग

punjabkesari.in Tuesday, Mar 26, 2019 - 11:34 AM (IST)

अमृतसरःपुरानी रंजिश के चलते गोली मार हत्या का प्रयास करने के आरोप में थाना मजीठा की पुलिस ने मनप्रीत सिंह, दिलप्रीत सिंह निवासी हमजा व उनके 4 अज्ञात साथियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

गुरजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने प्लाट में टमाटरों की फसल को पानी लगा रहा था, कि इतने में उक्त आरोपी आए और उसे मार डालने की नीयत से उस पर गोलियां चलाने लगे। एक गोली उसके कूल्हे में लगी और दूसरी उसे छूकर निकल गई। वह गंभीर रूप से घायल हो वहीं गिर गया। खून से लथपथ वह फिर उठा और किसी के घर में दाखिल होकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
 

swetha