बरियार बाईपास के पास फायरिंग से दहशत, मोटरसाइकिल सवार 2 युवक फरार

punjabkesari.in Tuesday, Nov 24, 2026 - 11:03 AM (IST)

गुरदासपुर (विनोद, हरजिंदर गोराया): गत रात अज्ञात आरोपियों द्वारा बरियार बाईपास के पास होटल गोल्डन पॉम के बाहर फायरिंग करने के बाद फरार होने का समाचार मिला है। जानकारी के अनुसार गत रात मोटरसाइकिल पर सवार दो नौजवानों द्वारा हवा में दो फायर किए गए। इस संबंधी एक दुकानदार द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू की गई। पुलिस अधिकारी आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रहे हैं।

वणर्नीय है कि कुछ दिन पहले इसी बरियार चौक से कुछ दूरी पर एक पुलिस कर्मचारी विनोद कुमार की भी गोली मार कर हत्या की गई थी। पुलिस अभी विनोद कुमार के कातिलों को तो गिरफ्तार नही कर पाई है तथा फिर गोली चलने की घटना ने लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News