कर्फ्यू में कोहराम, जालंधर में चली गोलियां, घटना CCTV में कैद

punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2020 - 04:45 PM (IST)

जालंधर (सोनू, मृदुल): कोरोना वायरस को लेकर एक तरफ जहां पूरा देश लॉकडाउन किया गया है, वहीं जालंधर में बड़ी वारदात होने की खबर सामने आई है। बस्ती बावा खेल में पड़ते मंड पैसेस के पास एक नौजवान पर हमला करने के बाद गोलियां चली दी गई। यह सारी घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना 4 की पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। गोलियां चलाने का कारण पुरानी रंजिश ही बताई जा रही है। मिली जानकारी अनुसार दो महीने पहले अमन की बस स्टैंड के पास चंदन माघा नाम के व्यक्ति के साथ जूआ खेलते समय झगड़ा हुआ था।

दो गुटों में हुए झगड़ा के दौरान अमन काफी जख्मी हो गया था। अमन एक शराबी कारोबारी का लड़का है। चंदन माघा अमन के साथ पुरानी रंजिश रखता था। इसी को लेकर आज चंदन ने अपने साथियों के साथ कर्फ्यू का फायदा उठाते हुए अमन पर फायरिंग करना शुरु कर दी। फिलहाल इस घटना में कोई भी जख्मी नहीं हुआ है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Mohit