नकोदर में बंद के दौरान फायरिंग, 2 लोग घायल, जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे लोग

punjabkesari.in Saturday, Sep 07, 2019 - 07:30 PM (IST)

जालंधर: एक निजी टीवी चैनल पर प्रसारित किए जा रहे सीरियल राम-सिया के लव कुश में भगवान वाल्मीकि महाराज की जीवनी को तोड़मरोड़ कर पेश करने के आरोप में वाल्मीकि समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए हैं। मामले में भगवान वाल्मीकि टाइगर फोर्स ऑल इंडिया एक्शन कमेटी व श्री गुरु रविदास टाइगर फोर्स ने आज पंजाब बंद का आह्वान किया है।



इस दौरान जालंधर के नकोदर चौक में गोली चलने की खबर मिली है। गोली चलने से 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जालंधर के ग्लोबल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गोली चलने से अफरा-तफरा मच गई और जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागे लगे। बताया जाता है कि वाल्मीकि समुदाय की तरफ से दुकानों को बंद करवाया जा रहा था। इस दौरान यह घटना घटी। 


वहीं एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान गोली चलाने वाले को.गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। लाइसैंसी पिस्तौल को भी कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि घायल का ईलाज डी.सी की देख-रेख में किया जा रहा है। घायल की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

Vaneet