अमृतसर सिविल अस्पताल में चली गोलियां-डाक्टर घायल

punjabkesari.in Sunday, Mar 14, 2021 - 12:40 PM (IST)

अमृतसर(दलजीत शर्मा): सिविल अस्पताल में रविवार सुबह 4:00 बजे मेडिको लीगल रिपोर्ट कटवाने आए दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान एक पक्ष के व्यक्ति ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी। एक गोली अस्पताल में कार्यरत एमरजैंसी मेडिकल ऑफिसर भवनीत सिंह को लगी। भवनीत सिंह को तत्काल निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डी.सी.पी. परमिंदर सिंह व सिविल अस्पताल के एस.एम.ओ. डॉ. चंद्रमोहन पहुंचे हैं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। 

जानकारी के अनुसार लव-कुश नगर में दो लोगों के बीच मामूली विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के दर्जन से ज्यादा लोग आमने-सामने हो गए। उन्होंने एक-दूसरे को जमकर पीटा। झगड़े के बाद दोनों पार्टियां सिविल अस्पताल में मेडिको लीगल रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए पहुंच गईं। यहां भी दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इसके बाद एक पक्ष ने गोली चला दी जो मेडिकल ऑफिसर को जा लगी। डॉक्टर के जांघ पर गोली लगी, जिससे वे घायल हो गए। डी.सी.पी. परमिंदर सिंह मंडार ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Sunita sarangal