अमृतसर में Fi-ring, जन्मदिन के दिन दोस्तों को Party देने जा रहे युवक पर चली गो/लियां

punjabkesari.in Thursday, Aug 20, 2026 - 12:15 PM (IST)

अमृतसर (गुरप्रीत): अमृतसर में बड़ी वारदात होने का मामला सामने आया है। यहां गेट गेट हकीमा इलाके के बी ब्लॉक में टी-पॉइंट के पास एक 21 साल के युवक को गोली मार दी गई। घायल युवक की पहचान अमित के तौर पर की जा रही है। गोली लगने के बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

परिवार के सदस्यों के मुताबिक अमित के जन्मदिन पर घर पर केक काटा गया था। इसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ कुछ खाने-पीने के लिए बाहर गया था। इस दौरान एक्टिवा पर सवार दो युवकों ने उनका पीछा किया और कथित तौर पर अमित पर गोलियां चला दीं। परिवार वालों का आरोप है कि गोलियां चलाने वाले युवकों के नाम नीतीश और गोश बताए जा रहे हैं। परिवार के सदस्य सागर ने बताया कि कुछ समय पहले बच्चों के बीच मामूली झगड़ा हुआ था। उस समय आस-पास मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया था। आरोप है कि करीब डेढ़ घंटे बाद जब अमित अपने दोस्तों के साथ एक्टिवा पर निकल रहा था, तो पीछे से आए युवकों ने अचानक फायरिंग कर दी। गोली अमित के जबड़े के पास लगी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।

परिवार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिवार वालों का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस को मौके पर पहुंचने में देरी हुई और वे काफी देर तक थाने में कार्रवाई का इंतजार करते रहे। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर पहुंचे ACP सुरिंदर सिंह ने बताया कि गेट हकीमा के B ब्लॉक इलाके में फायरिंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल का बयान दर्ज कर लिया है, जिसमें उसने दो युवकों के नाम बताए हैं। उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

ACP के मुताबिक पुलिस ने घटनास्थल से एक खोल भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस आस-पास लगे CCTV कैमरों की फुटेज चेक कर रही है और घटना के पीछे की वजह और आरोपी की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच चल रही है और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News