बटाला में शेलर मालिक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Monday, Jul 20, 2026 - 04:30 PM (IST)

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): बटाला के पास लोह चप्प गांव में दिनदहाड़े फायरिंग की वारदात हुई। यहां शेलर मालिक पर कुछ युवकों द्वारा फायरिंग की गई वहीं शेलर मालिक द्वारा भी अपने बचाव में जवाबी फायरिंग की गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। शेलर मालिक पहले भी गांव के रहने वाले एक युवक पर फिरौती की धमकी देने का आरोप लगा चुका है। वहीं उस पर अब हमला किया गया है और हमले में थार गाड़ी का भी बुरी तरह नुकसान हुआ है।

वहीं इस मामले में शेलर के मालिक निशान सिंह ने कहा कि उनका भतीजा महकदीप सिंह अपने ऑफिस से शेलर आ रहा था। इस दौरान उसके पीछे एक कार लग जाती है। इसके बाद उसके भतीजे ने फोन किया कि कुछ लोग उसका पीछा कर रहे हैं। जैसे ही वह शेलर के पास आया और अपनी गाड़ी रोकी तो हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इस दौरान खुशकिस्मती से कोई घायल नहीं हुआ पर गाड़ी का नुकसान हुआ। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले उनके भतीजे से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। फिरौती न देने पर ये फायरिंग की गई और उन्होंने भी जवाबी फायर किया। उनका कहना है कि अगर वह गोली नहीं चलाते तो आरोपियों ने उनके शेलर में आकर उन्हें मार देना था।

इस घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे पुलिस जांच अधिकारी सुखराज सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि शेलर पर फायरिंग की गई है और पहले भी उनसे फिरौती की मांग की गई थी। इस संबंध में केस दर्ज किया गया था। वहीं पुलिस ने फायरिंग के मामले की जांच शुरू कर दी है और पुलिस का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News