बटाला में पंतगबाजी को लेकर फायरिंग,4 घायल

punjabkesari.in Monday, Jan 14, 2019 - 11:01 AM (IST)

बटाला(बेरी): बटाला स्थित उमरपुरा नई आबादी में आज कुछ अज्ञात बाइक सवार लोगों ने एक घर पर अंधाधुंध फायरिंग की जिसमें 4 लोग गंभीर घायल हो गए।

इस संबंधी चौकी इंचार्ज अर्बन एस्टेट ए.एस.आई. अशोक कुमार ने बताया कि जसप्रीत सिंह पुत्र निशान सिंह, सुखविन्द्र सिंह पुत्र त्रिलोक चंद, पाल सिंह पुत्र मुखा सिंह व उमेश सिंह पुत्र मुकेश सिंह आज लोहड़ी पर्व पर पतंगबाजी कर रहे थे कि इसी दौरान उनके पड़ोस में रहने वाले एक रिश्तेदार से उनकी कहासुनी हो गई जिसके  बाद संबंधित रिश्तेदार ने सायं समय बाहर से अज्ञात व्यक्तियों को बुलाकर उक्त व्यक्तियों पर अंधाधुंध फायरिंग करवा दी जिस दौरान सभी गंभीर घायल हो गए व उन्हें तुरंत उपचार हेतु बटाला सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। यह भी पता चला है कि लोगों ने एक बुलेट मोटरसाइकिल पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है जबकि बाकी नौजवान मौके से फरार हो गए।

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन 4 व्यक्तियों में से 3 को गंभीर घायल होने के चलते अमृतसर रैफर कर दिया गया है जबकि एक व्यक्ति के सिर पर तेजधार हथियार से हमला होने पर उसे बटाला के सिविल अस्पताल में ही रखा गया है।

swetha