फिरोजपुरः  RSD कॉलेज के बाहर चली गोली, 1 घायल

punjabkesari.in Thursday, Sep 19, 2019 - 03:20 PM (IST)

फिरोजपुर (कुमार): फ़िरोज़पु के आर.एस.डी.कॉलेज में गोली चलने का मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को फ़िरोज़पुर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

जानकारी के अनुसार कॉलेज के विद्यार्थियों के 2 गुटों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, जिनका राज़ीनामा करवाने के लिए कुछ लोग इकट्ठे हुए थे। एक गुट के व्यक्ति ने राज़ीनामा करवाने आए एक विद्यार्थी के पिता पर अचानक गोली चला दी, जो उसकी टांग में जा लगी। यह सारी घटना वहां लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। 

दूसरी तरफ़ घटना की सूचना मिलते डी.एस.पी. सिटी फ़िरोज़पुर गुरदीप सिंह और एस.एच.ओ. थाना सिटी जतिन्दर सिंह पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आस-पास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपियों  की तलाश शुरू कर दी।

Vatika