जीरा में चली दिन-दिहाड़े गोलियां, फैली सनसनी

punjabkesari.in Saturday, Feb 13, 2021 - 06:18 PM (IST)

जीरा: जीरा शहर के गौशाला रोड स्थित एक धोबी की कपड़े प्रैस करने वाली दुकान पर उसके साथ रंजिश रखने वाले व्यक्तियों की तरफ से दिन -दिहाड़े गोलियां चलाई गई। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसकी पहचान धर्मेंद्र सिंह के रूप में हुई है।  

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन धर्मेंद्र सिंह पुत्र गुरदीप सिंह ने बताया कि वह गौशाला रोड बस्ती माछीयां जीरा का रहने वाला है और मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा करता है। वह शाम करीब 4-5 बजे अपने ताया के लड़के अंग्रेज़ सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी बस्ती माछीया जीरा की कपड़े प्रैस करने वाली दुकान पर खड़ा था और 2 मोटरसाइकिलों पर 5 लड़कों ने आकर उनके साथ तकरार करना शुरू कर दिया, जिस पर उनकी तरफ से जब अपनी दुकान का शटर बंद किया गया तो उक्त ने पिस्तौल के साथ फायर किए जो दुकान के शटर में बजते हुए उसके पैर पर जा लगे।

उसके बाद उनकी तरफ से शोर मचाने पर वह वहां से भाग गए। बाद में उसे उसके ताया के लड़के अंग्रेज़ सिंह ने सिविल अस्पताल ज़ीरा में इलाज के लिए दाख़िल करवाया। इस मामले की जांच कर रहे ए.एस.आई. अंग्रेज़ सिंह के साथ संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें जल्दी गिरफ़्तार किया जाएगा।

Content Writer

Vatika