कांग्रेस के पूर्व जिला प्रधान के गनमैन से चली गोली,महिला घायल

punjabkesari.in Saturday, Mar 09, 2019 - 02:52 PM (IST)

 जालंधर(वरूण/सोनू):जालंधर (वरुण):कांग्रेसी नेता दलजीत आहलूवालिया के घर बाहर चली लगी उनके गार्ड कांस्टेबल सौरव की 9 एम.एम. पिस्टल से चली थी। उस समय वह पिस्टल साफ कर रहा था। गोली कोठी के बाहर से निकल रही निशा पत्नी मनजीत सिंह के पेट में लगी। 

 

शोर मचने के बाद काकू आहलूवालिया बाहर निकले जिन्होंने महिला को तुरंत अपनी गाडी में बिठाया और पिम्स अस्पताल दाखिल करवाया। महिला का पति किसी काम से करनाल है। इस कारण कोई बयान नहीं हो पाए है। महिला की हालत भी गंभीर है। उसका आप्रेशन चल रहा है। पुलिस ने पिस्टल को कब्जे में लेकर कांस्टेबल को पुलिस हिरासत में ले लिया है।

swetha