पैरोल पर आए चिंटू को 3 हमलावरों ने मारी गोलियां; मौत

punjabkesari.in Friday, Nov 01, 2019 - 10:21 AM (IST)

फिल्लौर(भाखड़ी): नशा तस्करी व नकली करंसी रखने जैसे आरोपों में 5 वर्ष बाद पैरोल पर आए स्थानीय निवासी हरप्रीत सिंह चिंटू को आज शाम साढ़े 5 बजे 3 मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने सरे बाजार एक दर्जन से ज्यादा गोलियां मार बुरी तरह से घायल कर दिया, जिसकी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।प्राप्त सूचना के अनुसार स्थानीय शहर का रहने वाला हरप्रीत सिंह चिटू (40) पुत्र चरणजीत सिंह अपने परिवार का इकलौता लड़का था और गढ़ा रोड पर बिल्डिंग मैटीरियल का कारोबार करता था।

5 वर्ष पहले वह उस वक्त सुर्खियों में आया जब अमृतसर की पुलिस ने उसे 4 किलो हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया। वह तब से लेकर जेल में ही बंद था। 5 साल 2 महीने जेल में रहने के बाद 22 दिन पहले ही वह जमानत पर बाहर आया था। आज शाम साढ़े 5 बजे के करीब ङ्क्षचटू अपने एक दोस्त के साथ कार में सवार होकर शहर के सबसे भीड़भाड़ वाले बाजार रैस्ट हाऊस के बाहर लगने वाली चौपाटी पर जूस पीने पहुंचा। रेहड़ी वाले को जूस का आर्डर देकर जैसे ही चिंटू कार से बाहर निकला तभी एक सप्लैंडर मोटरसाइकिल पर सवार 3 नकाबपोश हमलावर उसके पास आकर रुके और उन्होंने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गोलियां लगने से चिंटू वहीं रेहड़ी के पास सड़क पर गिर गया। गोलियां चलते देख चौपाटी में खाने-पीने के लिए खड़े लोगों में भगदड़ मच गई।

गोलियां चलाने के बाद मोटरसाइकिल सवार हमलावर हवा में हथियार लहराते हुए नवांशहर की तरफ  फरार हो गए। घायल चिंटू को उसका साथी कार में डाल कर लुधियाना दयानंद अस्पताल ले गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एस.एस.पी. जालंधर नवजोत माहल, डी.एस.पी. दविंद्र अतरी, थाना प्रभारी सुक्खा सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे जिले में हमलावरों को पकडऩे के लिए हाई अलर्ट घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने जिस पिस्टल से चिंटू पर गोलियां चलाईं वह 30 बोर का है। घटनास्थल पर पुलिस को वहां गिरे एक दर्जन से ज्यादा खाली खोल मिले।

Vatika