लुधियाना से तड़के सुबह बड़ी वारदातः  पति ने पहले पत्नी फिर सास को गोलियों से भूना

punjabkesari.in Tuesday, Aug 10, 2021 - 10:28 AM (IST)

लुधियाना(राज) : यहां के हैबोवाल इलाके में उस समय पर बड़ी वारदात सामने आई, जब एक व्यक्ति की तरफ से अपनी पत्नी और सास को गोली मार दी गई। जानकारी के मुताबिक यह वारदात मंगलवार सुबह  5 बजे की है।

PunjabKesari

दोषी व्यक्ति जसविन्दर सिंह ने पहले अपनी पत्नी शिवानी को गोली मारी। फिर अपने ससुराल घर जाकर सास वन्दना को भी गोली मार दी। इस घटना को अंजाम देने के बाद दोषी व्यक्ति मौके से फ़रार हो गया। फ़िलहाल घायल मां और बेटी को डी.एम. सी. अस्पताल में दाख़िल करवाया गया है। सूचना के बाद थाना हैबोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News