सरेबाजार Cake काट रहे थे युवक,  मना किया तो चला दी ताबड़ तोड़ गोलियां (देखें तस्वीरें)

punjabkesari.in Tuesday, Apr 12, 2022 - 10:01 AM (IST)

लुधियाना: टिब्बा के इलाके में घर के बाहर सड़क पर केक काट रहे युवकों को जब इलाके के लोगों ने मना किया तो युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों ने लोगों सीधे ताबड़ तोड़ गोलियां बरासा दीं और घरों के बाहर खड़ी गाड़ियां और मोटरसाइकिल तोड़ डाले। गोलियों की आवाज से इलाके में दहशत का माहौल बन गया।



लोगों को इधर-उधर भाग कर अपनी जान बचानी पड़ी। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने 2 दर्जन से ज्यादा फायर किए और धमकाते हुए मौके से फरार हो गए। इसमें परमिंदर सिंह गिल के बाजू को छूकर गोली निकल गई। उसे तुरंत नजदीक अस्पताल पहुंचाया गया। जब जसवीर सिंह ग्रेवाल मामूली घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस के उच्चाधिकारी और थाना टिब्बा की पुलिस मौके प पहुंच गई। घटना सोमवार रात 11 बजे की है। विजय नगर के रहने वाले जसवीर सिंह ने बताया कि वह प्रापर्टी डीलर है। उसके घर के सामने ही माता कर्मकौर कालोनी और पुनीत नगर है। उस इलाके के करीब 2 दर्जन युवक सड़क पर उनके घर सामने केट काट कर शोर-शराबा कर रहे थे। जसवीर सिंह का कहना है कि वह और आसपास के इलाके के लोगों ने उन्हें ऐसा करने से मना किया और कहा कि वह उनके घर सामने शोर न करें, लेकिन समझने की बजाए उल्टा युवकों ने गाली-गलौच करनी शुरू कर दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने पिस्तौल निकाल कर सीधे फायरिंग शुरू कर दीं। वह किसी तरह खुद को बचाकर भागे।

इस बीच उनके पड़ोसी परमिंदर सिंह के बाजू को छूकर गोली निकल गई। आरोपी युवकों ने उनकी कारें और मोटरसाइकिल भी तोड़ डालीं। लोग इतने सहम गए थे कि इधर-उधर भागने लग गए। सूत्रों के मुताबिक फायरिंग करने वालों में एक युवक पर पहले भी हत्या का केस दर्ज है। जोकि कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आया था। उसके पास और उसके साथियों के पास अवैध हथियार थे। जिनसे आरोपियों ने इलाके में गोलियां चलाईं।

 

Content Writer

Vatika