पंजाब में चली ताबड़तोड़ गोलियां, सरपंच सहित 2 की मौत

punjabkesari.in Friday, Oct 20, 2023 - 10:35 AM (IST)

मोगा(गोपी): मोगा के गांव खोसा कोटला में ताबड़तोड़ गोलियां चलने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार इस घटना में सरपंच सहित 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गांव खोसा कोटला में 2 पक्षों के बीच तकरार हो गई। इस तकरार में ताबड़तोड़ गोलियां भी चलीं जिस दौरान सरपंच वीर सिंह और गांव के ही रहने वाले रणजीत सिंह की मौत हो गई। साथ ही 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह तकरार और गोलीबारी किस कारण हुई है इसकी अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Sunita sarangal