लड़के के साथ लड़कियों को कार में जाना पड़ा महंगा, गोलियों से किया छलनी

punjabkesari.in Friday, Mar 19, 2021 - 12:53 PM (IST)

निहाल सिंह वाला(बावा/जगसीर) : गांव मानूके गिल में निहाल सिंह वाला-बाघापुराना डिफैंस रोड पर अज्ञात व्यक्तियों ने गोलियां मारकर 2 लड़कियों को गंभीर रूप में घायल कर दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार उक्त दोनों लड़कियां एक लड़के के साथ कार में थीं तथा उसी लड़के ने ही उनको गोलियां मारकर उन्हें मानूके में छोड़ दिया। बाद में पीछे आ रही गाड़ी में सवार व्यक्ति ने लड़कियों को सिविल अस्पताल निहाल सिंह वाला में भर्ती करवाया जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उनको मोगा में रैफर कर दिया। घटना का पता लगने पर डी.एस.पी. निहाल सिंह वाला परसन सिंह तथा थाना मुखी इंस्पैक्टर गुरप्रीत सिंह निहाल सिंह वाला मौके पर पहुंचे तथा घटना की जांच शुरू कर दी। 

Content Writer

Vatika