होजरी की दुकान में लगी भीषण आग, बाजार में मची भगदड़

punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2026 - 04:33 PM (IST)

पटियाला: शहर के घनी आबादी वाले इलाके घेर सोढियां स्थित ‘गर्ग होजरी’ में अचानक भीषण आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देखकर पूरे बाजार और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया तथा लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

होजरी के मालिक हरीश गर्ग ने बताया कि इस हादसे में उनका भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हालांकि जब तक आग बुझाई गई, तब तक दुकान का करीब 90 प्रतिशत सामान जल चुका था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News