फगवाड़ा में आधी रात फायरिंग! घर पर चली गोलियां
punjabkesari.in Monday, Sep 14, 2026 - 01:49 PM (IST)
फगवाड़ा (सोनू): फायरिंग की घटनाएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। फगवाड़ा की नांगल कॉलोनी में देर रात गोलीबारी की घटना हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के मुताबिक, कुछ हथियारबंद युवकों ने देर रात एक घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग की और घर का गेट तोड़ दिया। गोलियों की आवाज सुनकर इलाके के लोग अपने घरों से बाहर आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने मौके से 3 बुलेट शेल और 1 जिंदा राउंड बरामद किया है। पीड़ित परिवार ने बताया कि उनके बेटे पर पहले भी हमला हो चुका है। अब फिर से उसे डराने के लिए घर पर फायरिंग की गई है। पुलिस ने उसमें लगे CCTV कैमरे की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है, जिसमें पूरी घटना कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर शरारती युवकों की पहचान कर ली है और तलाश शुरू कर दी है।


अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

